100% मुफ़्त · रजिस्ट्रेशन नहीं
किसी नाम, शब्द या तस्वीर को मोड़ने के पैटर्न में बदलें: जनरेटर आपकी अपनी किताब के नाप से हिसाब लगाता है और एक PDF बनाता है, जिसे देखकर आप पन्ना-दर-पन्ना मोड़ते हैं। जन्मदिन, सालगिरह या शादी का तोहफ़ा।
रोमन अक्षरों में नाम लिखें (8 अक्षर तक) या साफ़ कंट्रास्ट वाली तस्वीर अपलोड करें — दिल, तारे, ओम, दीया, कमल और कुल 235 डिज़ाइन पहले से तैयार हैं।
पन्ने की ऊँचाई सेंटीमीटर में, और कौन-से पन्ने से कौन-से पन्ने तक मोड़ना है। पैटर्न आपकी ही कॉपी के लिए बनता है — हर किताब अलग होती है।
हर पन्ने पर दो निशान होते हैं: ऊपर से और नीचे से नापिए, कोना मोड़िए, अगले पन्ने पर जाइए। फोल्डिंग मोड नाप ज़ोर से बोलकर भी बता सकता है।
जनरेटर का इंटरफ़ेस अंग्रेज़ी में है, पर सिर्फ़ तीन ख़ाने भरने हैं: First Page (पहला पन्ना), Last Page (आख़िरी पन्ना), Book Height (किताब की ऊँचाई, सेमी में)। पहला पैटर्न एक मिनट में तैयार।
किताब के पन्नों को एक पैटर्न के हिसाब से मोड़ना, ताकि किताब बंद करने पर किनारे से कोई नाम या आकार उभरकर दिखे। बुनियादी तरीक़े में न गोंद चाहिए, न कैंची — सिर्फ़ नाप और मोड़।
सीधे तौर पर नहीं, और इसकी वजह तकनीकी है। एक पन्ने पर एक ही मोड़ बनता है, यानी हर खड़ी लकीर में स्याही का एक ही टुकड़ा दिख सकता है। देवनागरी में शिरोरेखा ऊपर और मात्राएँ ऊपर-नीचे — दोनों अलग-अलग टुकड़े बन जाते हैं। हमने नाप कर देखा: राम में 49% और माँ में 75% लकीरों के दो या ज़्यादा टुकड़े होते हैं, जबकि रोमन में यह 24% है। इसलिए नाम रोमन में लिखें — RIYA, ARJUN, AARAV। हमारे डाउनलोड रिकॉर्ड में भारत से आने वाले ज़्यादातर लोग यही करते हैं।
हार्डकवर, कम से कम 300 पन्ने, पन्ने की ऊँचाई 18–22 सेमी। एक अक्षर के लिए क़रीब 60 पन्ने चाहिए। पेपरबैक भी चलेगा, पर हार्डकवर खड़ा बेहतर रहता है।
हाँ। पैटर्न बनाना, PDF डाउनलोड करना और मोड़ना — सब मुफ़्त, कोई अकाउंट नहीं। हिसाब आपके ब्राउज़र में ही होता है। PDF डाउनलोड करते वक़्त एक ई-मेल पता माँगा जाता है ताकि कॉपी भेज सकें — एक ही मेल, कोई लिस्ट नहीं।
साफ़ आकार वाली तस्वीरें सबसे अच्छी चलती हैं — किसी का साइड प्रोफ़ाइल, कोई जानवर, कोई चिह्न। बारीक चेहरे या हल्के रंग मोड़ में खो जाते हैं, क्योंकि पन्ना सिर्फ़ काला या सफ़ेद दिखा सकता है, बीच का शेड नहीं। जनरेटर मोड़ने से पहले असली झलक दिखा देता है।